शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के गुरुकुदवाया गांव में 19 साल की विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक सपना (19) पत्नी सोनू जाटव निवासी गुरुकुदवाया ने मंगलवार को कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में सपना को जिला अस्पताल शिवपुरी ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता दिनेश निवासी लुकवासा का आरोप है कि 30 अप्रैल 2021 को शादी हुई थी। ससुराल वाले सपना को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी मारपीट करते थे। बुधवार की सुबह पीएम के लिए शव रखवा दिया है।

नवविवाहिता ने पिया कीटनाशक, मौत, परिजनों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment