Press "Enter" to skip to content

साइबर ठग ने आनलाइन आर्डर कैंसिल कराने के नाम पर 50 हजार ठगे, मां ने बेटे के इलाज के लिए लिया था लोन / Shivpuri News

शिवपुरी। साइबर ठग ने आनलाइन आर्डर को कैंसिल कराने के नाम पर एक महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार हुई महिला अब बैंक और थाने के चक्कर काट रही है।
लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। परेशान महिला ने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में आवेदन देकर की और साइबर ठग से उसके रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई।जिस पर महिला का आवेदन साइबर सेल शाखा में भेजकर महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भग्गो पत्नी अतरसिंह जाटव निवासी झांसी तिराहा कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसके पुत्र तरूण जाटव ने ऑनलाईन सिटी मॉल से घड़ी ऑर्डर की थी।घडी पसंद नहीं आने के कारण उसने ऑर्डर कैंसिल कर दिया जिससे उसके खाते से पहले 2 रूपये कटे उसके एक दिन बाद 1 जून 2024 की सुवह करीब सवा दस बजे 50 हजार रुपये कट गये।  जो कि विवेक पॉट्री फार्म में जमा किये गये हैं। महिला ने इसकी शिकायत इंडियन ऑवरसीज बैंक शिवपुरी में जाकर की जिस पर मैनेजर ने बताया कि तुम्हारे साथ फ्रॉड हुआ है।हम कुछ नहीं कर सकते पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने कोरियर सर्विस वाले के फोन नंबर 9508894038 पर फोन लगाया तो ट्रूकॉलर पर उसका नंबर रवि पटेल के नाम से शो हो रहा था। उसके बाद उसका नंबर बंद जा रहा है। महिला ने बताया कि उसने बेटे के इलाज के लिए समूह से 50 हजार का लोन लिया था जो पति के खाते में जमा कर दिया था। ठग ने खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिए ऐसे में वह अब अपने बेटे कैसे इलाज कराएंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!