शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने गर्मी के समय में पेयजल व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। सोमवार को सभी नगरीय निकायों के सीएमओ के साथ बैठक आयोजित की गई और सभी निकायों में पेयजल व्यवस्था को लेकर सभी की समीक्षा हुई। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने एक-एक कर सभी से जानकारी ली। अभी गर्मी का समय है। ऐसे में पानी की समस्या हो सकती है। सभी नगरीय निकाय यह सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी पेयजल की समस्या ना हो। यह भी ध्यान दिया जाए कि गंदे पानी की सप्लाई नहीं हो। यदि कहीं गंदा पानी पहुंच रहा है तो उसकी जांच कराएं। कितने नलकूप खनन कराए गए हैं और चालू स्थिति में है इसकी जानकारी ली। बंद पड़े नलकूपों में यदि पाइप बढ़ाने से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है तो इस पर भी तत्काल कम करें। शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ को भी शहर में पानी की व्यवस्था व्यवस्थित रखने के संबंध में निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम के नंबरों पर पेयजल संबंधी शिकायत आती है उन्हें गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था ठीक रहे, गर्मी में ना हो परेशानी, सभी CMO को कलेक्टर ने दिए निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment