Press "Enter" to skip to content

पोस्टमैन को किया सस्पेंड तो घर आकर लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां पोस्ट विभाग में पोस्टमेन के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पोस्टमैन काे सस्पेंड करना बताया जा रहा है। मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृगेन्द्र पुत्र बृजेश सक्सेना निवासी हाथीखना कॅलोनी पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत है। बुधवार को मृगेंद्र को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने के बाद वह अपने घर आया और पत्नी को मामले की जानकारी दी और कहा कि अब मैं क्या करूं जिस पर पत्नी ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सब ठीक हो जाएगा। थोड़ी देर बाद पोस्टमैन मृगेंद्र ने पत्नी को एक धार्मिक आयोजन में खाना खाने भेज दिया। करीब एक घंटे बाद पत्नी लौटकर आई तो देखा कि मृगेंद्र का शव फांसी पर लटका हुआ है। यह देखकर वह घबरा गई और राेने लगी। आवाज सुनकर मोहल्लेवासी भी आ गए जहां मृतक के भाई को फोन लगाया। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अैर घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!