शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के केमई गांव में एक 40 वर्षीय महिला ने केरोसीन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घर में मौजूद सदस्यों ने महिला में लगी आग को बुझाया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि महिला 80 फीसदी तक जल चुकी थी। इसके चलते बेहतर उपचार के लिए महिला को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक केमई गांव की रहने वाली 40 वर्षीय रेखा जाटव के कोई संतान नहीं है। आज शुक्रवार की सुबह रेखा का किसी बात को लेकर उसकी भतीजी बहू से मुंह बाद हो गया था। भतीजी बहू ने रेखा से कुछ कड़वे शब्द बोल दिए थे। जो रेखा को नागवार गुजरे और उसने घर में रखे केरोसीन को अपने ऊपर उढेलकर खुद को आग लगा ली। रेखा जाटव के पति कल्याण जाटव का कहना है कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त वह घर में मौजूद नहीं था।
इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है कि महिला की प्री एमएलसी जिला अस्पताल में कराई गई है। महिला 80 फीसदी जली है। डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने केरोसीन डालकर खुद को किया आग के हवाले: भतीजी बहू से हुआ था मुंहवाद, 80 फीसदी जली, ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment