Press "Enter" to skip to content

45 साल के ग्रामीण की गोली मारकर हत्या: साजिश का हिस्सा बनने से मना किया तो मरवाई गोली, 10 पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के घटबरा गांव में गुरुवार रात 45 साल के ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को पिछोर थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जल्दी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया, जिसके बाद परिजन सड़क से हटे।


45 साल के रामनिवास जाटव निवासी घटबरा की गुरुवार रात गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटे देवेंद्र ने बताया कि तीन दिन से पड़ोसी लालाराम जाटव विवाद कर रहे थे। इस्र बात का फायदा गांव का ही महेंद्र लोधी उठाना चाहता था। महेंद्र लोधी पिता रामनिवास से कह रहा था कि खुद को गोली मार लें, जिससे लालाराम जाटव और उसका परिवार फंस जाए।पिता ने ऐसा करने से महेंद्र लोधी को मना कर दिया।

गुरुवार रात पिता मनका गांव से लौट रहे थे, तभी महेंद्र लोधी ने साजिश के तहत मनका गांव के रहने वाले वाले धर्मेंद्र यादव, अर्जुन यादव और जसवंत यादव द्वारा उन्हें गोली मरवा दी। इस मामले में लालाराम जाटव और उसका परिवार भी शामिल है।

जमीन विवाद के चलते महेंद्र रच रहा था साजिश

घटबरा गांव में जमीनी विवाद के चलते महेंद्र लोधी के पिता की हत्या 2005 में कर दी गई थी। इस विवादित जमीन को लालाराम जाटव ने खरीद ली थी, जबकि महेंद्र नहीं चाहता था कि वह जमीन कोई खरीदे। जब महेंद्र को पता चला कि रामनिवास जाटव का झगड़ा लालाराम जाटव से हुआ है।

इसी मौके का फायदा महेंद्र लोधी उठाना चाहता था और वह रामनिवास जाटव के जरिए लालाराम जाटव को झूठे केस में फंसवाना चाहता था। जब रामनिवास जाटव ने महेंद्र लोधी की बात नहीं मानी तो उसकी हत्या की साजिश रच दी।

पिछोर थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि मृतक के बेटे देवेंद्र जाटव की शिकायत पर महेंद्र लोधी, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन यादव, जसवंत यादव, लालाराम जाटव, गौरीशंकर जाटव, सचिन जाटव, बिमला जाटव, हसमुखी जाटव, पार्वती जाटव के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!