शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुरीला गांव में गुरुवार शाम के किसान के खेत में बनी झोपड़ी में आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में किसान को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
किसान केशव परिहार ने बताया कि उसके खेत पर बनी झोपड़ी में बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई। आग की सूचना लगते ही फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई थी। इसके साथ ही पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था।
इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया लेकिन तब तक झोपड़ी और झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरीके से खाक हो चुका था।
किसान केशव परिहार ने बताया आगजनी की इस घटना में झोपड़ी में रखी 6 क्विंटल मूंगफली, 1 क्विंटल सोयाबीन, 4 क्विंटल चना, 4 कट्टे खाद और 4 हजार केश जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना के बाद पटवारी ने मौके का मुआयना कर लिया है।

किसान की झोपड़ी में भड़की आग: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, एक लाख का हुआ नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment