Press "Enter" to skip to content

सरसों सोयाबीन समेत 3 लाख का सामान घर से चोरी पुलिस नहीं सुन रही फरियाद दंपति ने एसपी से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के विजोरा गांव से 8 दिन पहले एक दंपति के घर से सरसों सोयाबीन समेत 3 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। पीड़ित दंपति ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने पहुंचकर दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान दंपति ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।
जानकारी के अनुसार विजयसिंह पुत्र हरिचरन परिहार निवासी विजोरा थाना बैराड ने बताया कि 20 मार्च 2024 को उसके घर विजौरा में रखी उसकी  20 क्विंटल सरसों, 5 क्विंटल गेहूँ, एवं 5 क्विंटल सोयावीन तथा गृहस्थी का सामान वर्तन आदि को अज्ञात चोर, चोरी करके ले गए, मैं अपने घर बैराड में था. जब मैं दूसरे दिन अपने घर बैराड से विजोरा आया तब मैंने देखा की ट्रेक्टर के पहियों के निशान बने हुए हैं, जब मैंने अंदर जाकर देखा तो उक्त पूरी फसल व अन्य गृहस्थी के सामान को चोर, चोरी करके ले गए। उपरोक्त संपूर्ण फसल व सामान की कीमत लगभग 3,00,000/- रूपए अंकन तीन लाख रूपए थी, और मेरे घर का ताला टूटा पडा मिला।मैंने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि मेरे दोनो भाई ओमप्रकाश एवं दिलीप तथा गांव के ही अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरी उक्त फसल व सामान की चोरी करके ले गए हैं। मैंने उक्त घटना की जानकारी देने थाने पर गया तो मुझे काफी देर तक विठाले रखा, तथा मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!