Press "Enter" to skip to content

थाने में रिपोर्ट करने जा रहे नरेश और सुंदरी की 4 लोगों ने की मारपीट, नया अमोला -3 की घटना दंपति ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नया अमोला -3 में थाने में रिपोर्ट करने जा रहे एक दंपति के साथ 4 लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे दंपति नरेश और सुंदरी जाटव घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित दंपति का मेडिकल कराए बिना आदम चेक काट कर दंपति को थाने से रवाना कर दिया। पुलिस की इस करवाई से असंतुष्ट दंपति ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र खुशाल सिंह उम्र 35 साल निवासी नया अमोला -3 ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम राजेन्द्र जाटव, राकेश जाटव, मुन्नी जाटव, सावित्री जाटव पुरानी रंजिश की वजह से उससे और उसकी पत्नी से गाली गलौज कर रहे थे जिसकी रिपोर्ट करने जब थाने गया तो चारों ने मिलकर रास्ते में उसकी और उसकी पत्नी की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इस मामले में गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!