Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस विधायक ने लिखा कलेक्टर को पत्र: लिखा-जनता और मवेशियों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा पीने का पानी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इकलौते पोहरी से कांग्रेसी विधायक कैलाश कुशवाह ने उनकी विधानसभा में पानी की समस्या से जूझ रही पंचायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर को एक पत्र लिख पानी की गंभीर समस्या से निजात दिलाए जाने के ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

पत्र के जरिए विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को अवगत कराते हुए लिखा कि मेरे विधानसभा में पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पढ़ रहा है। ग्रामीण सहित पशुओं के पीने के पानी की अति आवश्यकता है। गर्मी का मौसम होने कारण पानी का वाटर लेवल नीचे जा रहा है जिसके कारण से बोर व हैण्ड पंप में पानी कम हो गया है, इससे ग्रामीणजनों को पर्याप्त पानी प्राप्त नहीं हो पा रहा है। हैण्डपंपों व बोर में कम लाइन होने के कारण से पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा है मोटर व पाइपों एवं केबल की भी गंभीर समस्या बनी हुई। विधानसभा क्षेत्र पोहरी में आदिवासी ग्रामों की संख्या अधिक है तथा आदिवासी ग्रामों में पानी की अधिक समस्या है।

विधायक ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में मोटर व पाइपों एवं केबल अधिक मात्रा में उपलब्ध कराए जाए जिससे पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सकें। अतः कृपया इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त विधायक ने पानी की समस्या से जूझ रही पंचायतों की सूची भी सौंपी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!