,

तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक को ठोका बाइक सवार 2 युवक हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के शंकरपुर लोहा देवी रोड़ पर 2 बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम गुड्डा जाटव निवासी शंकरपुर अपने ताऊ के लड़के दिलीप जाटव के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रही है एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।