Press "Enter" to skip to content

भैरोबाबा चबूतरा के सामने 3 लोगो ने 2 लोगो के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम मेहदेवा भैरोबाबा मंदिर के सामने की है जहा पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगो ने एकराय होकर 2 लोगो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसकीं शिकायत लेकर फ़रियादी पक्ष छर्च थाना पहुचे जहा पुलिस ने खानापूर्ति कर मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली है।
जानकारी के अनुसार फरियादी जयप्रकाश भार्गव ने थाना पहुँचकर बताया कि वह अपने भाई शिवम के साथ घर जा रहा था जहा रास्ते मे दुर्गेश कुशवाह, राकेश कुशवाह, मोहनसिंह कुशवाह मिले और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे फरियादी नें गाली देने की मना किया तो तीनों लोगो ने एकराय होकर मारपीट कर दी बही दुर्गेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें दोनो लोग घायल हो गए है।
जहा छर्च थाना पहुँचे पीड़ित पक्ष ने अपना दर्द बयां किया लेकिन पुलिस ने मामले को ही पलट दिया और पीड़ित पक्ष की सुनवाई न करते हुए मनगढंत तरीके से लाठी-डंडों से मारपीट की एफआईआर दर्ज कर दी है।
हालांकि पीड़ित पक्ष न्याय हेतु पुलिस अधीक्षक के पास जाने की बात कह रहे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!