बांसखेडी में हुआ होली उत्सव, बच्चों ने की खूब मस्ती
शिवपुरी: रंग जीवन की खुशहाली का प्रतीक होते हैं और होली का त्योहार हमारे जीवन में अनेक रंग भर कर आनंदमयी बनाने की प्रेरणा देता है। उक्त उद्गार दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी की डायरेक्टर डॉक्टर खुशी खान ने ग्राम बांसखेड़ी आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ होली उत्सव के दौरान व्यक्त किए। डायरेक्टर शाहिद खान ने बच्चों को हर्वल कलर प्रदान करते हुए रंगों के नाम याद कराए व नियमित स्कूल जाने एवं साफ.सफाई व अच्छे स्वास्थ्य के सन्देश के साथ होली की शुभकामनाऐं दीं।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष दून पब्लिक स्कूल व रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा बांसखेड़ी में होली का त्योहार बच्चों के साथ मनाया जाता है वहीं बच्चों को फेसमास्क, कलर, पिचकारी, मिठाइयॉ बांटी जाती हैं।
पिचकारी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
जैंसे ही दून पब्लिक स्कूल व रेडिऐन्ट ग्रुप के स्टाफ व छात्र.छात्राऐ गांव पहुंचे तो आदिवासी बच्चों ने नमस्ते करके अपनी शालीनता का परिचय देते हुए स्वागत किया जिससे सारा स्टाफ अभिभूत हो गया। रेडिऐंट से बलराम शर्मा व दून स्कूल के मैनेजर अभिषेक शर्मा,निरंजन सर,प्रदीप ,समी सर सहित समस्त स्टाफ मेम्बर्स ने ग्रामीण बच्चों को फेसमास्क, कलर, पिचकारी, मिठाइयॉ बांटी तो बच्चों के चेहरे खिल उठे।
पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
पानी कम खर्च करने के साथ ही पौधा रोपण करने व केमीकलयुक्त कलर के उपयोग न करने का संदेश बांशखेड़ी स्कूल के प्राचार्य जय कुमार शर्मा व राजीव शर्मा ने दिया।
त्योहारों से मिलती है नई ऊर्जा
रेडिऐन्ट के कॉर्डिनेटर अखलाक खान ने कहा भारतीय त्योहार हमें उमंग और उत्साह से भर देते हैं और होली का त्योहार अमीर.गरीब सभी वर्गों द्वारा मनाया जाता है। त्योहार हमे नई ऊर्जा देते हैं।

रेडिऐन्ट व दून पब्लिक स्कूल ने आदिवासी बच्चों के साथ मनाई होली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment