Press "Enter" to skip to content

हिस्ट्रीशीटर बलबीर यादव उर्फ बल्ला की सड़क किनारे खून में सनी मिली लाश, परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर लगाएं हत्या करने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर खनियाधाना थाना क्षेत्र से है जहाँ सिमलार गांव में निवास करने वाले बलवीर यादव की लाश गांव के सड़क किनारे मिली है पुलिस का कहना है कि म्रतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है सिर में घाव है मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है धारा 302 व 34 के तहत अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमे गांव के ही 4 लोगो पर हत्या का संदेह जताया है वही मृतक के भाई जगदीश का कहना कि फॉरेस्ट की जमीन के अतिक्रमण का विवाद भाई की हत्या का कारण बना है। जानकारी के अनुसार सिमलार गांव में निवास करने वाले बलवीर सिंह यादव की लाश आज गांव के सड़क किनारे मिली है। मृतक के छोटे भाई जगदीश यादव ने बताया कि हमने फॉरेस्ट की जमीन पर गेहूं की फसल की है और खेत में गेहूं कटे पडे है इस कारण में और मेरे बडे भाई बलवीर यादव खेत पर ही फसल की रखवाली करने के लिए रात में रुकते थे आज की रात 11 बजे में जब खेत पर पहुंचा तो बडे भाई बलवीर ने मेरे से कहा कि तू मेरे लिया खाना नही लाया। मैने कहा भाई तुमने शाम को ही खाना खाया है इस कारण नहीं लाया,वह मेरे से खाना खाने की कहकर रात मे ही खेत से घर के लिए निकल गया था,रात मे खेत पर बलवीर नही लौटा तो मैं यह सोचकर सो गया था कि वह घर ही सो गया होगा जब सुबह मुझे सूचना मिली कि बडे भाई बलवीर की लाश सड़क किनारे पडी है मौके पर जाकर देखा तो बलबीर के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान व घाव और जमीन पर खून पड़ा हुआ था। यह भी बताया जा रहा है कि बलवीर रात में अपने घर नहीं पहुंचा था मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा बनाकर बलवीर की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर खनियाधाना अस्पताल में पीएम के लिए भिजवा दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी वही खनियांधाना पुलिस का कहना है कि मृतक बलवीर यादव खनियाधाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था जिस पर हत्या,लूट,डकैती सहित कई संगीन अपराध पंजीबद्ध है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!