शिवपुरी। अंग्रेजी साल 2022 पर न्यू ईयर पार्टियां इस बार नहीं मनाई जा सकेंगी। दरअसल कोरोना-19 के नए वैरिएंट के चलते प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले में भी नाइट कर्फ्यू लगा है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू है। ऐसी स्थिति में घर से बाहर सार्वजनिक रूप से न्यू ईयर पार्टियां नहीं मनाई जा सकतीं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। न्यू ईयर पार्टियां रात 11 बजे के बाद सार्वजनिक रूप से आयोजित नहीं की जा सकतीं। प्रशासन पूरी नजर रखेगा, यदि कहीं कोई पार्टी आयोजित होने की सूचना मिलती है तो उसे रोका जाएगा। यदि किसी को न्यू ईयर मनाना है तो दिन में मना सकता है। नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस तैनात है।
नया साल मनाना है तो घर में ही रहकर मनाएं 
कोरोना महामारी को मद्देनजर जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का सभी को पालन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति रात 11 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देगा तो कार्रवाई की जाएगी। नया साल मनाना है तो घर में ही रहकर मनाएं।
- अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर






Be First to Comment