Press "Enter" to skip to content

रूपयों के लेनदेन को लेकर बुआ के लड़कों ने मामा के लड़के का सिर फोड़ा, स्मैक के केस में भाभी को जेल से छुड़ाने दिए रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी इलाके में बीती रात रूपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बुआ के लड़कों ने मामा के लड़के की लात घुसो और डंडों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार राजू शिवहरे निवासी लालमाटी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी भाभी को पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में पकड कर जेल भेज दिया।राजू ने बताया कि जेल से भाभी को छुड़ाने के लिए उसने बुआ के लड़के पप्पू शिवहरे को रुपए दिए थे। इन्हीं रुपयों को वापस मांगने को लेकर बीती रात उसका पप्पू शिवहरे से झगड़ा हो गया। जिसके बाद पप्पू शिवहरे धीरज दुर्जन राजेश और पवन उसकी डंडों से मारपीट कर दी जिससे उसका सिर फूट गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!