Press "Enter" to skip to content

SNV पब्लिक स्कूल फर्जी हॉस्टल संचालन मामले में एक माह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं / Shivpuri News

मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा ने कहा कार्रवाई के लिए प्रशासन को भेजेंगे रिमाइंडर

शिवपुरी। शहर में संचालित SNV पब्लिक स्कूल परिसर में फर्जी हॉस्टल संचालन मामले में एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रशासन स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच दल द्वारा की गई जांच में स्कूल में अवैध रूप से हॉस्टल का संचालन पाया गया। इसके साथ ही जांच दल को स्कूल में कई अनियमितताएं मिली थी जिसकी रिपोर्ट जांच दल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई थी बावजूद इसके शिक्षा विभाग और प्रशासन अब तक स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर सका है।

बाल संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मार कर पकड़ा था फर्जी हॉस्टल:

यहां आपको बता दें मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा और उनकी ने  24 फरवरी 2024 को शहर के मनियर क्षेत्र में संचालित एसएनबी पब्लिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान तमाम गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। स्कूल में नियम विरूद्ध हास्टल संचालित करने से लेकर सत्यता छिपाने, आवासरत बच्चों को वहां से भगाने सहित अभिलेख उपलब्ध न कराने की स्थिति के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यहां के कुछ कक्षों को सील कर दिया था। इस मामले में स्कूल संचालक को 7 दिन में स्पष्टीकरण देना था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!