,

घर से 20 वर्षीय युवती हुई गुम, परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई गुमसुदगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैमई गांव में एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से लापता हो गई। जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने गुमसुदगी की दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

युवती के पिता ने जानकारी देते हुए बताया दिनाक 21 मार्च 2024 के दोपहर करीव 11.00 बजे की बात। मैं मेरी पत्नी एवं मेरी 20 वर्षीय बेटी अपने घर पर कुटीर पर छत डाल रहे थे। बेटी वहां से पानी पीने की कहकर गई थी। जो  काफी देर बाद वापस नहीं आई। तो मैंने जाकर बेटी को देखा तो वह घर पर नहीं थी। आस पास पड़ोस में पता किया तो कोई सूचना नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने आज इसकी शिकायत बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी।