शिवपुरी पुलिस ने गुम हुए मोबाइलों को जिलों व राज्यों से बरामद किया. पुलिस अधीक्षक ने गुम हुए मोबाइलों में से 71 मोबाइलों को वापस प्राप्त कर लोगों को सुपुर्द किया.
आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने शिवपुरी शहरवासियों के गुम हुए मोबाइल वापस प्राप्त कर लोगों को वितरित किए है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे उन लोगों ने साइबर सेल शिवपुरी में मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय पाल एवं उनकी सायबर टीम ने गुम हुए मोबाइलों में से 71 मोबाइल बरामद कर लिये हैं. जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे लोगों को वापस किया. अपने मोबाइल वापस पाकर लोग बहुत प्रशन्न दिखे एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को धन्यबाद कहा। सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय पाल एवं सायबर सेल टीम द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि अन्य राज्यों से लोकल पुलिस की मदद लेकर एवं लोगों से संपर्क कर शिवपुरी मे खोये हुए मोबाइलों को कोरियर के माध्यम से बापस लाया गया. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने सायबर टीम एवं इस कार्य मे लगे अन्य पुलिस कर्मियों की इस कार्य के लिये सराहना की है।
उक्त कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय पाल, प्रआर, विकास सिंह चौहान, आर. आलोक व्यास, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

SP अमन सिंह राठौड़ ने गुम हुए 71 मोबाइल लोगों को किए सुपुर्द, लोगों ने SP को कहा धन्यवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment