शिवपुरी: आगामी त्योहार होली को देखते हुए खोड़ में खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता के द्वारा एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
शांति समिति की बैठक में हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार होली एवं मुस्लिम धर्म के रमजान के रोजो को देखते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की शांति समिति की इस बैठक में खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, एएसआई मुनेद्र भदोरिया, एएसआई आनंद सुनेरी, एवम समस्त स्टाफ् के साथ खोड़ ग्राम के गणमान्य नागरिक बृजमोहन निगोती, अभिषेक बरसैयां, धनीराम गेडा, बुद्धि प्रकाश भार्गव, इरशाद मोहम्मद कुरैशी, पंचायत सचिव सुरेंद्र शर्मा, हाफिज सोहिल खान, ओम भार्गव, आबिद बख्श पत्रकार, सुरेंद्र गुप्ता,हरिराम जाटव सहायक सचिव, माजिद खान, खेरू मिश्रा, सोहिब खान आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।
खोड़ में रखी गई सांति समिति की मीटिंग शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील / Shivpuri News




