शिवपुरी: जिले के एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने पति पर दहेज को लेकर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
परिवार से बगावत कर की थी लव मैरिज:
जानकारी के अनुसार रेणु कोठारी पत्नि गोविन्द शिवहरे पुत्री कन्हैया लाल कोठारी निवासी सरवदी बाई का मंदिर पुरानी शिवपुरी ने बताया कि 22 मई 2019 को उसने परिवार से बगावत कर गोविंद शिवहरे पुत्र पूरन लाल शिवहरे निवासी वार्ड नम्बर 1 पोस्ट कत्थामिल बछौरा जिला शिवपुरी से लव मैरिज की थी। शादी के 5 साल बाद पति दहेज में 2 लाख रुपए की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे घर में भूखा रखा जाता। उसके माता-पिता ने पति को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
कुटुंब न्यायालय में पेश किया सहमति से तलाक का दावा:
महिला ने बताया कि दहेज की मांग से तंग आकर उसने उसके पति गोविन्द शिवहरे ने दिनांक 10 जुलाई 2023 को कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी में धारा 13 के तहत सहमति से तलाक का दावा प्रस्तुत किया जिसमें तारीख पेशी 19 जनवरी 2024 नियत की गई थी परंतु न्यायालय में तारीख से पहले ही पति गोविन्द 17 अगस्त 2023 को उसको बातों में देकर घर से बुलाकर न्यायालय में ले गया और तलाक का मामला वापस ले लिया।
महिला थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई:
महिला ने बताया कुटुंब न्यायालय से तलाक का केस वापस लेने के बाद पति फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पति गोविंद शिवहरे द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती उसे भूखा रखा जाता इसकी शिकायत उसने महिला थाने पहुंचकर दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए पति के खिलाफ दहेज एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

परिवार से बगावत कर की थी लव-मैरिज अब पति दहेज के लिए करता था मारपीट रखता था भूखा, महिला ने एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment