शिवपुरी: जिले में जनपद सदस्य पति और उसके दो भाइयों ने मिलकर आदिवासी दंपती की बेरहमी से मारपीट कर दी। दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलारस पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना बुधवार की रात कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता कंचनपुर गांव की है।
हरपाल आदिवासी ने बताया कि उसके भाई प्रकाश आदिवासी (55) ने अपने खेत पर धनिया की फसल को काट कर रख रखी थी। रात के समय कोलारस जनपद सदस्य अपिशा बघेल का पति जगपाल बघेल अपने दो भाई कान्हा और टीकाराम के साथ मिलकर बुधवार की रात खेत में रखी धनिया की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे।
इसी दौरान उसका भाई प्रकाश आदिवासी और उसकी पत्नी आशा बाई खेत पर पहुंच गए थे। जब दोनों ने तीनों भाइयों को फसल भरकर ले जाने से रोका तब तीनों भाइयों ने मिलकर प्रकाश व उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी कर दी थी। कोलारस थाना पुलिस ने जगपाल बघेल अपने दो भाई कान्हा और टीकाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जनपद सदस्य पति ने आदिवासी दंपती को पीटा: अपने दो भाइयों के साथ मिलकर की मारपीट; खेत से फसल भरकर ले जा रहे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment