शिवपुरी। राजस्थान के कोटा के थाना विज्ञान नगर इलाके से कोचिंग छात्रा के किडनैप के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छात्रा ने दोस्तों के साथ मिलकर ही साजिश रची थी। बदमाशों ने लड़की के पिता के वॉट्सऐप नंबर पर किडनैप की जानकारी दी थी। लड़की की फोटो भी भेजी थी। फोटो में लड़की के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। छात्रा को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। लड़की मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली है।
कोटा में नीट की तैयारी कर रही काव्या धाकड़ (20) के अपहरण का मामला सोमवार को सामने आया था। वह मूल रूप से शिवपुरी (MP) के बैराड़ की रहने वाली है। किडनैपर ने छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ को मैसेज कर फोटो भेजा था। फोटो में छात्रा को रस्सी से बांधा हुआ था।
मैसेज के जरिए 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद छात्रा के पिता कोटा आए और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा की मां भी कोटा आई। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर जांच शुरू की, इसके बाद हर सवाल पर एक सवाल खड़ा हो गया।
छात्र और उसके एक दोस्त की तलाश
एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा आई थी। मामले में हर फैक्ट को चेक करने के बाद क्लियर हो गया है कि छात्रा के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। छात्रा अपने दो दोस्तों के साथ थी। छात्रा और उसका एक दोस्त पुलिस को नहीं मिला है। छात्रा और उसके दोस्त से अपील की है कि वह जहां भी हों नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। छात्रा की सुरक्षा को लेकर परिजन और प्रशासन चिंतित है।

काव्य धाकड़ किडनैपिंग केस: विदेश में पढ़ने दोस्तों के साथ रची अपहरण की साजिश पुलिस ने किया खुलासा छात्रा और एक दोस्त बेसुराग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment