,

बैराड़ में पेपर देने गई छात्रा लापता, अज्ञात व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप, केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में पेपर देने आई कक्षा 9वीं की एक छात्रा लापता हो गई। पिता ने थाने पहुंचकर छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भरत पुत्र दाताराम ओझा उम्र 45 साल निवासी गोवरा हाल निवासी धोरिया रोड बैराड़ ने पुलिस को बताया कि उसकी बडी लडकी सजना ओझा उम्र 16 साल 18 मार्च 2024 की दोपहर 1 बजे शासकीय माध्यमिक कन्याशाला बैराड में कक्षा 9 वी के पेपर देने गई थी जो शाम तक वापस नहीं आई फिर मैं अपनी लडकी के स्कूल मे गया तो स्कूल वालो ने बताया कि आपकी लड़की पेपर देने नहीं आई फिर मैने अपनी लडकी की तलाश कस्वा बैराड व आस पास रिश्तेदारियो मे फोन से पता किया परन्तु मेरी लडकी का कोई पता नहीं चला मेरी लडकी सजना ओझा पेपर देने की कहकर घर से कही चली गई मेरी लडकी सजना के पास कीपेड फोन था। जो बंद आ रहा है। लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है पुलिस ने फरियादी पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।