शिवपुरी: फिजिकल थाना पुलिस को अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम से डबिया ने बताया की 18 तारीख को मैं अपने घर ग्राम डबिया थाना सुरवाया अपने दोस्त की मोटरसायकिल से शिवपुरी कुटीर का पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक की शाखा शिवपुरी आए थे. मैंने खाते से 75,000 रूपए नगदी निकाले थे. पैसा निकालकर मैं अपने दोस्त के साथ दो बत्ती तिराहा होते हुए करबला रोङ पर जा रहे थे हमारे पीछे-पीछे एक अज्ञात आँटो हरे कलर जैसा आ रहा था जैसे ही हम ठाकुर बाबा मंदिर के पास बाजा घर के आगे पहुँचे तभी करीब दो बजे आँटो चालक ने हमारी मोटरसायकिल मे टक्कर मार दी. तभी आँटो मे से दो लोग निकले और मुझे तथा मेरे दोस्त की मारपीट करने लगे और मुझे नाले तरफ ले गये मेरी पेंट की दोनो जेबों से रखे 74,000 रूपये निकालकर लूट कर ले गये. इसके बाद हम फिजिकल थाने पहुंचे जहाँ घटना क्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई.
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान को सूचना मिली की करबला नाले के पास तीन लोग बैठे हैं. सूचना पर बैठे तीन लोगो को घैराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गोलू उर्फ अशोक पुत्र वनबारी रजक उम्र 26 साल निवासी फोरेस्ट कॉलोनी आईटीआई कॉलेज के पास शिवपुरी का होना बताया दूसरे ने अपना नाम गोलू योगी पुत्र संजय योगी उम्र 22 साल निवासी तारकेश्वर कांलोनी शिवपुरी एवं तीसरे ने अपना नाम हेमन्त प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति उम्र 25 साल निवासी लुधावली शिवपुरी का होना बताया जिनसे घटना के संबंध मे पूछताछ की तो गोलू उर्फ अशोक बताया कि मैने अपने साथी गोलू योगी व हेमन्त प्रजापति के साथ लूट की घटना करना बताया.
तीनों लोगों से 51000 रुपए एवं घटना मे उपयोग की गई एक आँटो जप्त की गई. तीनों आरोपियों की न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं.
आपराधिक रिकार्डः आरोपी गोलू उर्फ अशोक पुत्र वनबारी रजक उम्र 26 साल निवासी फोरेस्ट कॉलोनी आईटीआई काँलेज के पास शिवपुरी का थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई शिवानी हत्याकाण्ड का आरोपी है जबकि हेमन्त प्रजापति के विरूध्द थाना देहात, कोतवाली शिवपुरी में अलग अलग धाराओ में 07 अपराध पंजीबध्द है।
सराहनीय भूमिका: इंस्पेक्टर रजनी सिंह चौहान, सार्जेंट। रणवीर सिंह चौहान, एसएसपी बलवीर सिंह कौर, एसएसपी अजय सिंह तोमर, एसएसपी हरीश सोलंकी, एसएसपी जगरूप सिंह चौहान, पी.आर. 798 सत्यवीर सिंह, पीआर 331 राजवीर सिंह पीआर 340 विजय सेंगर, रु. 68 विजय मीना, रु. 897 शकील खान, आर. 235 ब्रजदास धाकड़ आर. 879 रामजीलाल आर. 755 पुष्पेंद्र आर. 226 जीतेन्द्र धाकड़, एम.आर. 434 अपर्णा द्विवेदी की अहम भूमिका रहीं.






Be First to Comment