शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव से एक 20 वर्षीय शादीशुदा युवती घर में रखे 2 लाख रुपए नकद और 2 बहूओं के सोने चांदी के आभूषण लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना 7 मार्च 2024 की है। पुलिस ने 10 दिन बाद युवती को बरामद कर लिया लेकिन युवती ने परिजनों की जगह प्रेमी युवक के साथ जाने की बात अपने बयानों में पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने बालिग होने से युवती को युवक के साथ भेज दिया।इससे परेशान युवती के परिजनों ने आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटी को युवक के कब्जे से वापस दिलाए जाने की गुहार एसपी से लगाई है।
जानकारी के अनुसार अमरपुरा गांव के रहने वाले फरियादी ने बताया कि 7 मार्च को उसकी शादीशुदा लड़की घर से 2 लाख रुपए नगदी और दोनो बहुओं के सोने चोदी के गहने आदि लेकर गुम हो गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने 8 मार्च को पोहरी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद तलाश की पता पला चला कि मेरी लड़की को मानू पुत्र कमरलाल कुशवाह निवासी अमरपुरा भगाकर ले गया है। पुलिस ने जब लड़की को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया तो उसने सीएम हेल्पलाइन लगा दी जिसके बाद पुलिस ने 17 मार्च को लड़की को बरामद कर लिया। उसे थाने पर बुलाकर आश्वासन दिया की लड़की को उसी के सुपुर्द किया जाएगा लेकिन पुलिस ने धोखे से लड़की को युवक के सुपुर्द कर दिया।इस मामले में लड़की के पिता ने आज पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर इस मामले में बेटी को उसे सुपुर्द करने या नारी निकेतन या सुधारगृह भिजवाये जाने व उक्त लडके विरूद्ध प्रकरण कायम करने की मांग की है।

2 लाख नगद 2 बहूओं के सोने चांदी के आभूषण लेकर 20 वर्षीय शादीशुदा युवती प्रेमी संग फरार, एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment