Press "Enter" to skip to content

घर के पीछे लहलहाती मिली गांजे की फसल: पुलिस ने दबिश देकर गांजे की फसल की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने इचौनिया गांव के एक घर के पीछे से गांजे की लहलहाती फसल को बरामद कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इचौनिया गांव में गांजे की फसल किए जाने की सूचना मिली थी।


सूचना के बाद आज सोमवार को इचौनिया के रहने बाले देवी सिंह तोमर के घर दबिश दी गई। जहां ने देवी सिंह तोमर अपने घर के पीछे गांजे की फसल कर रखी थी। पुलिस ने गांजे के 303 पौधे जिनका वजन करीब 8.4 किलो था। गांजे की कीमत करीब 52,500 आंकी गई थी। पुलिस ने आरोपी देवी सिंह पुत्र दौलत सिंह तोमर (40) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!