,

3 बाइक सवार नाबालिगों पर चालानी की कार्रवाई: बिना डीएल एग्जाम देकर लौट रहे थे, SDOP ने रोककर की थी पूछताछ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे 3 नाबालिगों की वजह से उनके परिजनों को अर्थदंड भुगतना पड़ा। दरअसल, पिछोर SDOP ने 3 बाइक सवार नाबालिग को रोककर बाइक के दस्तावेज और लाइसेंस मांगे थे। इसी दौरान पता चला कि तीनों बाइक सवार नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर बच्चों की जगह उनके परिजनों चालानी कार्रवाई कर दी।

पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा ने बताया कि आज वह शिवपुरी से पिछोर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनपुरा ग्राम पंचायत के पास स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को रोककर बाइक के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की गई थी। तब उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। वह नाबालिग है। इसके बाद उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया था।

जहां छात्रों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। लेकिन परिजनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर इकट्ठा लोगों और परिजनों को समझाइश दी। ड्राइविंग लाइसेंस की पात्रता की उम्र होने तक और लाइसेंस बनने तक बच्चों को गाड़ियां चलाने के लिए ना दें। ऐसी स्थिति में दुर्घटना भी हो सकती है। जिससे परिजनों और आम जनता को भी परेशानी हो सकती है ।