Press "Enter" to skip to content

बैराड़ बस स्टैंड पर शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा बिजली के खंभे पर चढ़ा करंट की चपेट में आने से गिरा नीचे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे के नया बस स्टैंड पर सोमवार को एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां शराबी एक बिजली के पोल पर चढ़ गया। शराबी कि करतूत को देखकर सड़क पर तमाशाबीनों का मजमा लग गया। इसी दौरान शराबी करंट की चपेट में आने से खंभे से नीचे गिर कर घायल हो गया।
गनीमत ये रही कि खंबे से गिरने और करंट की चपेट में आने के बाद भी शराबी की जान बच गई।बाद में मौके पर पहुंची उसकी पत्नी और भाई उसे एक ऑटो से इलाज के लिए ले गए। शराबी का नाम मुरारी कुशवाह बताया जा रहा है जो की बैराड़ के दुल्हारा गांव का रहने वाला है। इस घटना का आसपास मौजूद दुकानदारों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!