शिवपुरी: करैरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की हैं. पुलिस थाना करैरा द्वारा हाथ भट्टी की बनी अबैध कच्ची शराव 70 लीटर कीमती 14000 रुपए सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की 17 मार्च को दोपहर के समय कालेज चौराहे की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हाईवे रोड पर कंजर डेरा वस्ती के पास अवैध शराब से भरी हुई प्लास्टिक की नीले रंग की दो कैनो को कही ले जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है. सूचना पर एक व्यक्ति अपने पास नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैनों को रखे हुए दिखा जैसे ही उस ब्यक्ति ने पुलिस की गाङी को देखा तो भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स की मदद से घेर कर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरविन्द जाटव पुत्र सीताराम जाटव उम्र 35 साल नि0 ब्लोक के पीछे करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया. उसके पास रखी नीले रंग की प्लास्टिक की दो कैनो मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीब 35 -35 लीटर भरी हुई थी. उक्त व्यक्ति से शराब रखने व परिवहन करने का वैध लायसेंस चाहा तो कोई लायसेंस न होना बताया. आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाये जाने से विधिवत नीले रंग की प्लास्टिक की दो कैन जिसमें करीब 35- 35 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती 14 हजार रुपये की शराब को जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया. आरोपी अऱविन्द जाटव से बरामद शुदा शराब के संबंध मे पूछताछ की गयी तो उसने अपने मेमोंरेण्डम मे बताया कि उक्त शराब को रवि कंजर नि0 कंजर डेरा फोर लाइन करैरा से खरीद कर ले जा रहा हूं तथा करीब दो माह से उसी से खरीद कर लाता हूं तथा लोगों को विक्री करता हूं. आरोपी अरविन्द जाटव आपराधिक प्रवृत्ति का होने से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगण अरविन्द जाटव एवं रवि कंजर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अप0 क्र0 197/24 पंजीबद्ध किया गया.
बरामद माल–01. दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराव कीमती 14000 रूपये लगभग.
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरी.सुरेश शर्मा, के.पी शर्मा ,सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्र0आर0 258 राजेन्द्र सिंह यादव, आर0 319 चन्द्रशेखर मीणा, एनआरएस मनमोहन की अहम भूमिका रहीं.

करैरा पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment