शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झिरी गांव में बीती रात प्राचीन घड़ी माता मंदिर में घुसकर अज्ञात लोगों ने मंदिर में विराजमान मातारानी और श्री गणेश जी की मूर्तियों को हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई और इलाके में आक्रोश फैल गया है। सूचना के बाद जहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं वहीं कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।
मंदिर के अंदर घुस कर मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त:
जानकारी के अनुसार दयागिरि गोस्वामी पुत्र स्व. लालगिरि गोस्वामी उम्र 64 साल निवासी पुजारी घड़ी माता मंदिर ग्राम झिरी ने बीती रात थाना पोहरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं घड़ी माता मंदिर ग्राम झिरी का पुजारी हूँ मैं मंदिर में ही रहता हूं। दिनांक 16 मार्च.2024 को रात करीव 08.00 बजे की बात है मैं तथा गांव के लोग मंदिर की आरती करके माता के मंदिर का ताला लगाकर मैं रोजाना की तरह मैं अपने घर खाना खाने चला गया रात 08.30 बजे के करीव मैं घर से वापस मंदिर आया तो एक व्यक्ति मंदिर से भागता दिखा जो लोवर व ऊनी जर्सी पहने था मैंने उसे रोका नहीं रूका भाग गया फिर मैं मंदिर में अन्दर गया तो माता के मंदिर का गेट का ताला टूटा पड़ा था गेट खुला था तथा एक लौहे का बड़ा हथौड़ा पड़ा था जिससे गणेश की मूर्ती क्षतिग्रस्त है किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को लौहे के हथोड़े से चोट पहुंचा कर क्षतिग्रस्त किया है जिससे गांव वालों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है तथा मूर्तियों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर से केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पोहरी एसडीओपी सुजीत भदोरिया ने बताया कि पुलिस इस मामले में डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच कर रही है पुलिस जल्दी इस मामले का खुलासा कर देगी।

झिरी गांव के प्राचीन मंदिर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने हथोड़े से तोड़ी मूर्तियां, इलाके में फैला आक्रोश, मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जांच में जुटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment