Press "Enter" to skip to content

पत्रकार के घर से लाखो की चोरी
चोरों के हौसले बुलंद ताला तोड उडाई एक मोटर साईकिल, इनवेटर / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा नगर में चोरों की हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं रहा। जब पुलिस  रात भर गस्त करती रहती है.
करैरा नगर के हृदय स्थल सिटी सेंटर में पत्रकार राजेंद्र गुप्ता के यहां कटर से ताला तोड़कर एक मोटरसाइकिल इनवर्टर बैटरी सहित उठा ले गए चोर, जिसकी कीमत लगभग 120000 बताई जा रही है. श्री गुप्ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि मैं रात लगभग 11:00 बजे अपने मैन गेट का ताला लगाकर दूसरी मंजिल पर सोने चला गया. अज्ञात चोर रात को कटर से तलाक काटकर मोटरसाइकिल और इनवर्टर बैटरी सहित उठा ले गए. जिसकी रिपोर्ट मैंने थाने पहुंचकर पुलिस को दर्ज कराई हैं. पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आश्वासन दिया हैं कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!