शिवपुरी: जिले समेत प्रदेश भर में विगत 5 मार्च 2024 से बोर्ड पैटर्न पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की मंशा साफ सुथरी परीक्षाओं के आयोजन की रही है।किंतु इसके उलट साफ सुथरी परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी ओढ़े कुछ केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष अपने वरिष्ठ अधिकारीयों की मंशा को ताक पर रखकर इन परिक्षाओं को मनमाने ढंग से संचालित कर रहे हैं।और यदि किसी निरीक्षण कर्ता द्वारा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देता तो उस पर तरह तरह के आरोप लगा कर हतोत्साहित एवं प्रतारित करने का प्रयास किया जाता है। ऐसा ही एक मामला शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गाजीगढ़ परीक्षा केंद्र का है जहां दिनांक 14 मार्च 2024 को कक्षा 8वीं की परीक्षा संचालित हो रही थी।यहां 9.30 बजे जब BEO पोहरी, जनशिक्षक रामलखन वर्मा के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उन्हें परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्रों पर खाली स्थान पूर्व से ही भरे हुए मिले और OT के उत्तरों पर निशान लगे हुए । इस बाबत जब उनके द्वारा केंद्राध्यक्ष शप्रहलाद चंद जाटव से सवाल जवाब किए तो वो बौखला गए और उल्टे BEO पोहरी से इस तरह कमरों में जाकर निरीक्षण करने पर ऐतराज करने लगे । जब BEO पोहरी ने निरीक्षण पंजी में इन अव्यवस्थाओं का उल्लेख किया तो केंद्राध्यक्ष प्रहलाद चंद जाटव ने दूसरे दिन कलेक्ट्रेट एवं जिलाशिक्षाधिकारी कार्यालय जाकर BEO पोहरी पर पैसे मांगने और न देने पर छात्रों एवं पर्यवेक्षकों को डराने धमकाने का आरोप जड़ दिया।जबकि क्षेत्र में चर्चा ये है कि केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष ने नकल कराने के लिए केंद्र के विद्यालयों से 500 से 1000₹ तक की वसूली कर रखी थी। पोहरी बीईओ के निरीक्षण में केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की ये चोरी पकड़ी गई जिसके बाद उन्होंने उल्टे बीईओ पर ही झूठा रिश्वत मांगने का आरोप अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर लगाया है।

कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में खुलेआम बच्चों को नकल कराते पकड़े जाने से बौखलाए केंद्राध्यक्ष ने बीईओ पर लगाया झूठा आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment