मीडिया से बोले शिवपुरी गुना और अशोकनगर का परचम विकास के नाम पर मध्य प्रदेश में फहराएगा
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने पोहरी बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण आंगनवाड़ी भवन समेत 44 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव करैरा विधायक रमेश खटीक पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी समेत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विकास के नाम पर मध्य प्रदेश में लहराएगा परचम:
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की रणभूमि में हम उतरे हैं हमारा रिकॉर्ड हमारा कार्यकाल प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण योगदान स्वत: पिछले 5 वर्षों में जो हमारी कोशिश रही है जनता के हर सुख दुख में जोड़कर उनको मजबूती प्रदान करना चाहे कोरोना काल आया हो बाढ़ आया हो शिवपुरी के अंदर अभी जब ओलावृष्टि हुई सदैव एक जुड़ाव एक लगाव दिल की अंतरात्मा से इस क्षेत्र के साथ उनका रहा है।
शिवपुरी गुना लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जनता के समक्ष नतमस्तक होकर जनता के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं मुझे पूर्ण विश्वास है जनता आपका आशीर्वाद मुझे मिलेगा। इसी विश्वास के साथ से पुपरी गुना अशोकनगर तीनों का परचम विकास के नाम पर मध्य प्रदेश में लहराएगा। लोकसभा में बीजेपी को कितनी सीटें आएंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बहुत ही आराम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने सभी पधारे हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

शिवपुरी में रेलवे ओवर ब्रिज समेत 44 करोड़ के विकास कार्यों का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया भूमिपूजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment