शिवपुरी: मप्र शासन ने शुक्रवार को 47 IPS अफसरों के तबादले की सूची जारी की हैं। मंत्रालय से जारी सूची में शिवपुरी का नाम भी शामिल है। आदेश के मुताबिक शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह को तबादला किया गया है और अब आईपीएस अमन सिंह राठौड़ को शिवपुरी एसपी बनाया गया है। वहीं IPS रघुवंश सिंह भदौरिया को सेनानी 13वीं वाहनी विसबल ग्वालियर भेजा गया है।
बता दें कि 25 मार्च 2023 को जारी हुई सूची में 12 बैच के आईपीएस रघुवंश सिंह भदौरिया का तबादला अशोकनगर से शिवपुरी किया गया था और अब उनके एक तबादले को एक साल पूरा होने के 10 दिन पहले उनका स्थानांतरण हो गया गया।
खास बात है इससे पहले IPS रघुवंश सिंह भदौरिया को अशोक नगर से शिवपुरी एसपी बनाकर भेजा गया था और अब फिर एक बार अशोक नगर एसपी अमन सिंह राठौड़ को शिवपुरी एसपी बनाकर मध्यप्रदेश शासन ने भेजा है।
बताया गया है कि शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का स्थानांतरण लोकसभा चुनाव के चलते हुआ है। वह गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में 3 साल से ज्यादा का वक्त गुजार चुके थे। इसके अलावा मंत्रालय से जारी आदेश में अशोक नगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी बदले गए हैं। मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस हैं अमन सिंह राठौड़ जो दतिया एसपी भी रह चुके हैं।

IPS अमन सिंह राठौड़ होंगे शिवपुरी एसपी, दतिया की कमान भी संभाल चुके हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment