Press "Enter" to skip to content

शिक्षक ने मासूम पर जड़े थप्पड़: घंटों बाद भी उंगलियों के निशान नहीं हटे, आंख-कान में दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों ने किया इलाज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में होमवर्क न करने से भड़के शिक्षक ने बीते गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे 5 साल की मासूम बच्ची के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। जिससे मासूम के गाल पर उंगलियों के निशान पड़ गए। साथ ही आंख और कान में दर्द होने लगा। 24 घंटे बीतने के बाद जब मासूम को आराम नहीं दिखा। तब उपचार के लिए उसके पिता ने कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


बांगरोद गांव के रहने वाले कृपान सिंह रावत ने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी तमन्ना कक्षा एक की छात्रा है। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। गांव के कोलारस कस्बे का रहने वाला सुनील नाम का शिक्षक बच्चों की ट्यूशन लेने आंगनवाड़ी पर आता था।

बीते रोज बेटी ट्यूशन का होम वर्क करके नहीं ले गई थी। इससे भड़के शिक्षक ने अन्य छात्राओं से उसके हाथ पकड़वाया और बेटी के गाल पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

शिक्षक की मारपीट से बेटी के गाल पर घंटों बाद भी उंगलियों के निशान नहीं हटे। वहीं, उसकी आंख और कान में भी लगातार दर्द हो रहा था। इसके चलते वह अपनी बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा। पिता ने शिक्षक की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!