Press "Enter" to skip to content

पति की डांट से आहत पत्नी ने खाया जहर इलाज के बाद बची जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के धोरिया गांव में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अपनी पत्नी आशा आदिवासी का जिला अस्पताल में उपचार करा रहे राज कुमार आदिवासी ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जा रहे थे। पूछने पर पत्नी का कहना था कि बच्चे खेलने में लगे रहते हैं। वह स्कूल नहीं जाते हैं। मैने अपनी पत्नी आशा से सख्ती बच्चों को स्कूल भेजने की बात कह दी थी। इसी बात से नाराज होकर आज सुबह आशा ने जहरीली दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उल्टियां होना शुरू हो गया था। इसके बाद आशा को अस्पताल में भर्ती कराया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!