Press "Enter" to skip to content

कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे शिवपुरी में रेलवे ओबरब्रिज का भूमिपूजन, रुट प्लान तैयार / Shivpuri News

शिवपुरी: कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी दौरे पर रहेंगे. शिवपुरी श्योपुर रोड पर रेलवे ब्रिज का भूमि पूजन होना है इसी क्रम में यातायात पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है.

रेलवे ओबरब्रिज के भूमि पूजन को दृष्टि गत रखते हुए रूट डायवर्जन दोपहर 1 से शाम के 4:30 तक रहेगा. इस दौरान पोहरी चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग का रूट समस्त प्रकार के वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा.

श्योपुर एवं पोहरी की ओर से आने वाली बसें रेलवे क्रॉसिंग के पहले रुकेंगी एवं ग्वालियर व गुना से आने वाली बसें सवारी का परिवहन ग्वालियर नाका से करेंगी.

बस स्टैंड से पिछोर नरवर जाने वाली बसें उपरोक्त प्रबंध अवधि में यात्रियों के परिवहन हेतु नक्षत्र गार्डन के पास स्थित ग्राउंड का उपयोग करेंगी.

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे के मध्य उपरोक्त अनुसार डायवर्जन प्लान का उपयोग सुगम यातायात हेतु करें एवं इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र पोहरी चौराहे से रेलवेक्रॉसिंग की ओर जाने से बचें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!