शिवपुरी: अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए संत कबीर अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिदिन साहित्य, संगीत एवं कला की संपूर्ण विधाओं के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते रोज बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के बाल कवियों ने हिस्सा लिया।
इस बाल कवि सम्मेलन में शिवपुरी जिले के बदरवास की रहने वाली तीन प्रतिभाशाली बेटी जानवी कुशवाह पुत्री महेश कुशवाह कक्षा यूकेजी, प्रतिष्ठा शर्मा पुत्री घनश्याम शर्मा कक्षा 6 व नैंसी परिहार पुत्री महेंद्र परिहार कक्षा 7 ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद जय किशन शर्मा एवं ओज के कवि अभय निर्भीक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बदरवास की प्रतिष्ठा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कवि सम्मेलन के अंतिम चरण में मंच की सबसे छोटी कवियित्री जानवी कुशवाह ने एक कविता सुनाई जिसका शीर्षक था दोष सभी अपने सिर रखना श्रेय राम का कह देना जीत मिले तो उत्सव करना हार मिले तो सह लेना। जानवी की इस आकर्षक प्रस्तुति से प्रभावित होकर श्रोता पंक्ति में विराजित कवि अभय निर्भीक ने एक और कविता सुनाने के लिए कहा जिस पर जानवी ने अपनी वायरल कविता मैं दुर्गा हूं कमजोर नहीं सुनाई जिस पर उपस्थित जन समूह की तालियों का अंबार पट पड़ा। इस कवि सम्मेलन का संचालन बदरवास की ही बेटी नैंसी परिहार ने बहुत शानदार तरीके से किया और कविता भी सुनाई।

अयोध्या में बदरवास की 3 बाल कवित्रियों ने दी प्रस्तुति: 4 साल की जानवी ने सुनाई कविता, दोष सभी अपने सिर रखना, जीत मिले तो उत्सव करना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment