Press "Enter" to skip to content

शादी के 9 माह बाद देवर के साथ भाग गई भाभी पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को खोजने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक देवर मायके से अपनी भाभी को लेकर फरार हो गया। पति ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद उसकी पत्नी को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई और पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
9 महीने पहले कर्जा लेकर की थी शादी:
जानकारी के अनुसार मुकेश कुशवाह निवासी ढकुरई ने बताया कि 2 मई 2023 में मेरी शादी अभिलाषा के साथ हुई थी, शादी के कुछ समय बाद ही छोटे भाई ओमकार कुशवाह और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गये थे। जिसके बाद मैंने एक बार फोन मैं इन दोनों के अश्लील फोटो भी पकड़े थे, और कई बार एक कमरे में बंद हुए भी पकड़े हैं। जिसका मैने विरोध करते हुए कईयों बार गांव में पंचायत भी लगाई थी, लेकिन कहीं भी कुछ नहीं हुआ, तो मैंने अभी 22 दिसंबर 2023 को मैंने अपने भाई को और पत्नी को एक साथ देखा और भाई को एक कमरे में बंद कर दिया,लेकिन मेरा छोटा भाई कमरे की खिड़की को तोड़कर मेरे साथ मारपीट कर भाग गया जिससे बाद 9 जनवरी 2024 को मेरी पत्नी मायके से मेरे छोटे भाई के साथ ही फरार हो गई, जिसके बाद मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कहीं कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़ित ने बताया उसके उपर शादी का ढाई लाख कर्जा हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!