शिवपुरी तहसील के रातौर गांव में रोटी खाने से एक ही परिवार के करीब 10 लोगों को तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आटा चक्की पर गेहूं पिसाने के बाद घर पर रोटियां बनाकर परिवार ने खाई थी, जिससे बाद तबीयत बिगड़ गई।
रातौर गांव के रहने वाले तेज सिंह धाकड़ ने बताया कि पड़ोस की चक्की से गेहूं पिसवाया था। सुबह उसी आटे से रोटियां बनीं। सबसे पहले 11 साल के भतीजे दिव्यांश ने खाना खाया। खाना खाने के बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिवार के सदस्यों ने सोचा की उसने और कुछ खा लिया होगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खा लिया। बड़े भाई सोनू धाकड़, मां रमको धाकड़, 4 साल की भतीजी, पिता-ताऊ और भाभी को भी उल्टियां होने लगी। गांववालों ने सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तेज सिंह ने बताया कि आटा चक्की संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि हमारे गेहूं पीसने से पहले उसने एक किसान के मवेशियों के लिए गेहूं पीसा था। गेंहू में हो सकता है सल्फास की गोलियां मिली हुई थी। इसके चलते तबीयत बिगड़ी।

एक ही परिवार के 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत: रोटी खाने के बाद 7 लोगों को जिला अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment