शिवपुरी। एमपी अजब है सबसे गजब है। यह स्लोगन भले ही प्रदेश में पर्यटन बढ़ाने के लिए बनाया गया हो,पर हर विभाग पर लागू होता है। ऐसे ही एक अजीबोगरीब मामला शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां 3 महीने पहले फिजिकल थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक बोलेरो कार को पकड़ा था लेकिन इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में कोई हैरानी की बात नहीं है अक्सर शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल हो जाते हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि 3 महीने पहले शराब तस्कर जिस स्थान पर शराब से भरी बोलेरो कार को छोड़कर भागा था पुलिस ने 3 महीने बाद शराब तस्कर को उसी स्थान से धर दबोचा। वो भी मुखबिर की सूचना पर।
ये है मामला
दरअसल फिजिकल थाना पुलिस को 21 दिसंबर 2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो गाडी में अवैध शराब जा रही है। भारतीय विधालय के सामने सकूलर रोड पर चैकिंग लगाई गई तभी ग्वालियर वायपास तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरो गाडी आती दिखी जिसे हाथ देकर रोका लेकिन गाडी के चालक ने गाडी को तेजी लहराकर भगा कर ले गया जिसका शासकीय वाहन से पीछा तो बोलेरो गाडी भूत पुलिया के सामने छत्री की वाउण्ड्री में जा घुसी और वाहन का चालक गाडी को मौके पर छोड कर भागने लगा जिसका पीछा किया तो चालक भागते भागते किसी को फोन पर बोल रहा था कि भौती वाले संजू पंडित जी को फोन लगा कर बता दो कि उनकी गाडी पुलिस ने पकड ली है बोलेरो गाडी की तलाशी ली गई तो उसमे 16 पेटी देशी प्लेन शराब भरी हुई पैक थी एवं 195 क्वाटर देशी प्लेन शराब के खुले गाडी में डले थे जिनकी कीमती करीब 1.70,000 रूपये की पुलिस ने मौके जप्त किये गये थे आरोपीगण के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया उक्त प्रकरण का फरार आरोपी धर्मेन्द्र साहू पुत्र संग्राम साहू उम्र 34 साल निवासी फिल्टर रोड करैरा को फिजिकल थाना पुलिस ने बुधवार को भूत पुलिया के पास शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

अजब-गजब भूत पुलिया पर शराब की भारी बोलेरो छोड़कर भागे शराब तस्कर को पुलिस ने 3 महीने बाद भूत पुलिया से ही दबोचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment