आरोपियों पर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर भाई ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी: जिले की मगरौनी क्षेत्र के खोड़ बावड़ी गांव में मंगलवार की रात खेत पर काम कर रहे एक युवक पर 7 लोगों ने धारदार हथियारों से प्राण घातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराई लेकिन उचित सुनवाई नहीं हुई। आज घायल के भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने भाई पर प्राणघातक हमला बोलने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग को लेकर एक आवेदन सौंपा है।
खोड़ बावड़ी के रहने वाले रामरस सिंह गुर्जर ने बताया कि मंगवार की रात उसका 35 वर्षीय भाई होतम सिंह गुर्जर अपने खेत पर था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले लक्ष्मण गुर्जर, लल्लू गुर्जर, रवि गुर्जर, सादू गुर्जर, वकीला गुर्जर और उनके मुरैना जिले के काईटोर गांव के रहने वाले सहयोगी जोगिन्दर सिंह, पुल्लो ने मिलकर भाई को घेरकर उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था। सभी लोग भाई को मरा समझ खेत से भाग गए थे। इसकी शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा उचित सुनवाई नहीं की गई।
रामरस सिंह ने बताया पूर्व में उक्त लोगों ने भैंसों को चोरी कर लिया था। इसी बात से उन लोगों से रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते उसके भाई के हाथ-पैरों को फ्रैक्चर, साथ पसलियों को भी तोड़ा गया है। भाई के सिर पर लोहे के हथियार से वार किया गया है। उनके सिर में भी गंभीर गांव हुआ है। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। आज उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय से आरोपियों के खिलाफ ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
इस मामले में मगरौनी चौकी प्रभारी जूली तोमर का कहना है कि रात में देहातनालसी करवाकर कर रात में ही जोगेन्द्रर गुर्जर ,रवि, कुल्लो गुर्जर, साधु गुर्जर के खिलाफ आईपीसी के धारा 323,294,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा किया जा सकता है।

पुरानी रंजिश को लेकर 7 लोगों एक युवक पर किया जानलेवा हमला हाथ-पैर तोड़े, मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment