Press "Enter" to skip to content

घर से लापता हुआ व्यक्ति: तलाश में जुटे परिजन, तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद कस्बे से तीन रोज पूर्व 50 वर्षीय व्यक्ति काली चरण राठौर घर से लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है। लापता 50 वर्षीय कालीचरण राठौर बिजली विभाग में आउटसोर्स लाइनमैन के पद पर पदस्थ था लेकिन चार माह पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।


काली चरण राठौर के भतीजे उदय राठौर ने बताया कि 11 मार्च को उसके चाचा घर से दोपहर करीब 12 बजे निकल गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौट कर नहीं आए हैं। उनकी रिश्तेदारी सहित हर जगह तलाश करने में परिजन लगे हुए हैं लेकिन आज तीन दिन गुजर जाने के बाद भी उसके चाचा कालीचरण राठौर का कोई सुराग नहीं लग सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!