Press "Enter" to skip to content

TV के लिए 17 साल की किशोरी ने पी ली कीटनाशक दवा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा सुसाइड की कोशिश का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने महज इसलिए जहर खाकर जान देने की कोशिश की क्योंकि उसके पिता उसके लिए नई टीवी खरीद कर नहीं ला रहे थे।इस बात से नाराज़ किशोरी ने घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद फिलहाल किशोरी की जान बच गई है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी स्वाति ने मंगलवार को पिता द्वारा नया टीवी खरीद कर नहीं देने की बात से नाराज़ होकर घर रखा जहरीला कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है‌

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!