Press "Enter" to skip to content

मैं सांसद का रिश्तेदार हूँ और मुख्यमंत्री भी मेरा हैं: सिविल सर्जन डॉ बी एल यादव, पत्रकार के साथ अभद्रता / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर सिटी कोतवाली से हैं. जहाँ कोतवाली में शिवपुरी के पत्रकार मोंटू तोमर ने शिकायती आबेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं. दरअसल पत्रकार मोंटू तोमर जिला अस्पताल में कवरेज करने पहुंचे थे. तभी उन्होंने देखा की सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव द्वारा ऑफिस के बाहर डॉ सुनील तोमर से अभद्रता एवं गाली गलोच की जा रहीं थी. इसी बात को जानने की जब पत्रकार ने कोशिस की तो सीएस पत्रकार पर ही भड़क गए

पत्रकार मोंटु तोमर ने बताया की मैं भारत 24 नेशनल में कार्यरत हूँ आज दिनांक 11/03/2024 को समय लगभग 11:30 बजे मैं जिला चिकित्सालय में डेली रूटीन अनुसार कवरेज करने गया था तो सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर डॉ सुनिल सिंह तोमर को सिविल सर्जन डॉ बी.एल. यादव द्वारा अबद्रता कर गाली-गलोच किया जा रहा था एवं उनके स्टाफ के लोग आशीश चौहान, कपिल त्रिवेदी एवं तीन-चार अन्य स्टाफ उनको मार-पीट करने के लिए घेर कर खड़ा था तो मैंने जाकर डॉ सुनील तोमर से बात करनी चाही इसी बात से नाराज होकर डॉ बी.एल. यादव एवं उनके स्टाफ के लोग मुझसे भी गाली-गलोच करने लगे जब मैंने उनसे बोला में पत्रकार हूँ तो इस बात से नाराज होकर भड़कते हुए बोले तू तो छोटा सा पत्रकार है मैं सांसद का रिश्तेदार हूँ और मुख्यमंत्री भी मेरा है तेरी सारी पत्रकारिता और ठकुराईस तेरी गा…में डाल देंगे तू अभी मुझे जानता नहीं हूँ मैंने श्योपुर में भी पत्रकारों को कमरे में बंद करके पीटा है। जिसके बाद सिविल सर्जन के खिलाफ कोतवाली में शिकायती आबेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं. मोंटू तोमर ने बताया की जाति को लेकर भी डॉ सिविल सर्जन ने अपशब्द कहे हैं. 

शिवपुरी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं कवरेज के दौरान इस तरह की घटना अगर होने लगी तो पत्रकार कैसे कवरेज करेंगे, या अधिकारी यूँही पत्रकारों को डराते रहेंगे.

कोतवाली में दिया गया शिकायती आबेदन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!