Press "Enter" to skip to content

पिता की मौत के कसूरवारों को सजा दिलाने भटक रहा है पुत्र अब एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

दबंगों की पिटाई से आहत होकर फांसी पर झूल गया था युवक

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां सोमवार को एक पुत्र ने पिता की मौत के कसूरवारों को सजा दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मृतक के नाबालिग पुत्र और भाई ने बताया कि करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टोरिया खुर्द गांव में करीब 5 माह पहले दबंगों की पिटाई से आहत होकर उसके पिता दिनेश जाटव उम्र 26 वर्ष ने अपने घर के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों महेन्द्र सिह ठाकुर, शंकर बाल्मीकि, रामपाल ठाकुर, बीरेन्द्र बाल्मीकि, भोला बाल्मीकि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी कोर्ट से जमानत हो गई है। लेकिन इस मामले में मुख्य 2 आरोपी महेन्द्र सिह ठाकुर और रामपाल ठाकुर अभी भी फरार बने हुए हैं। जिस कारण युवक की मौत के कसूरवारों को सजा दिलाने के लिए पीड़ित का परिवार यहां वहां भटक रहा है। सोमवार को मृतक के भाई और पुत्र ने एसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!