शिवपुरी: जिले के करैरा-अमोला के बीच हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक को बाइक पर इलाज के लिए ले जाते का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया है घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस से मदद मांगी गई लेकिन एम्बुलेंस से मदद न मिल सकी।
इसके बाद सड़क पर तड़प रहे घायल को जनप्रतिनिधि ने करैरा के अस्पताल पहुंचा कर न केवल उसकी जान बचाई बल्कि प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहन से जिला अस्पताल भी पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात 8 बजे बाइक सवार उमरीकला का रहने वाले सहदेव लोधी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव सड़क पर तड़प रहा था। इस बीच लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी।
इसी दौरान करैरा जनपद सदस्य मोनू परिहार अपनी बाइक से इसी मार्ग से होकर गुजर रहे थे। जिन्होंने घटना स्थल पर रुक कर 108 एम्बुलेंस से मदद मांगी थी। लेकिन उन्हें एम्बुलेंस से मदद नहीं मिली। जनपद सदस्य मोनू लोधी ने बताया 108 पर कॉल किया था उन्होंने 1 घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंचने की बात कही गई थी। इसके बाद दोबारा सम्पर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
इधर घायल की हालत बिगड़ती जा रही थी और मदद के लिए और विकल्प नहीं दिख रहा था। इसी के चलते घायल को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने का फैसला लिया।
बता दें जनपद सदस्य मोनू परिहार ने अपने एक सहयोगी की मदद से घायल को बाइक से करैरा के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था, लेकिन करैरा के अस्पताल में भी एम्बुलेंस नहीं मिली इसके बाद जनपद सदस्य ने अपने परिचित के निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल भी पहुंचाया। जहां घायल का इलाज जारी है।

जनपद सदस्य ने बाइक से घायल को पहुंचाया अस्पताल, समय पर नहीं पहुंच रही थी एंबुलेंस, सड़क पर तड़प रहा था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment