शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी के निवासी एक युवक ने सगाई के बाद मंगेतर के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 19 वर्षीय लड़की ने इसकी शिकायत बैराड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को बैराड़ थाने पहुंची 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 9 माह पहले संजय कॉलोनी के रहने वाले गौरव रजक से उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद उसकी गौरव से कभी-कभी मोबाइल पर बात होती थी। इसी दौरान एक दिन जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे इसी दौरान गौरव उसके घर आया और उसके अश्लील फोटो खींचकर ले गया। इसके बाद गौरव रजक ने बीते दिनों उसके अश्लील फोटो उसके रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मंगेतर के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर किये वायरल, लड़की ने थाने में दर्ज कराया केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment