Press "Enter" to skip to content

करंट लगने से किसान की मौत: खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर उनाई गांव में खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने गए 45 साल के किसान की मौत करंट लगने हो गई। जिस वक्त किसान को करंट लगा उस वक्त खेत पर कोई नहीं था। सूचना के बाद परिजन किसान को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोसित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक़ आज रविवार की दोपहर 3 बजे किसान अमोल सिंह धाकड़ पुत्र रामचरण धाकड़ अपने मवेशियों को पानी पिलाने खेत पर लगे बोरवेल पर पहुंचा था। जहां वह बोरवेल को चालू या बंद करने के दौरान बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद अमोल के परिजन खेत पर पहुंचे थे।

जहां अमोल बोरवेल के पास डला मिला था। उसके हाथ में करंट से झुलसे थे। परिजन अमोल को लेकर कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!